HomeLocalवार्षिक कला प्रदर्शन की परीक्षा 2021-22 आज सम्पन्न

वार्षिक कला प्रदर्शन की परीक्षा 2021-22 आज सम्पन्न

खबर संसार हल्द्वानी। “कथक नृत्य में होरी गत की प्रस्तुति से स्वर संगम हल्द्वानी की वार्षिक कला प्रदशर्न परीक्षा 2021-22 सम्पन्न।”। जी हा भातखंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ की गायन, वादन व कथक नृत्य में स्वर संगम हल्द्वानी केन्द्र की वार्षिक कला प्रदर्शन की परीक्षा 2021-22 आज सम्पन्न होगयी।

वार्षिक कला प्रदर्शन की परीक्षा 2021-22 आज सम्पन्न

लखनऊ के संगीतज्ञ डा.बीजू भगवती ने प्रथमा से विशारद ( गायन ,वादन कथक नृत्य) तथा लखनऊ घराने के खलीफा स्व उस्ताद आफाक हुसैन के शागिर्द पं. महेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रथम वर्ष के सभी विषयों की परीक्षा सम्पन्न की गयी। आचार्य हरीशचंद्र पंत,चन्द्र शेखर तिवारी, डा.मुकेश चन्द्र पंत, श्रीमती विनीता पांडे, मीरा पंत व श्रीमती रेनु तिवारी के निर्देशन में हल्द्वानी नगर के उदीयमान कलाकारों के अतिरिक्त बागेश्वर, खटीमा, भीमताल, रामनगर ,कालाढूंगी,बहेड़ी व बिलासपुर क्षेत्र के गायन, सितार,वायलिन, बांसुरी ,गिटार, तबला व कथक नृत्य के परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुऐ। विभिन्न राग- रागिनियों,तालों, की परीक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुतियों के उपरान्त प्रदशर्न कला की परीक्षा का समापन कथक नृत्य के कलाकारों के द्वारा होरी गत की नयनाभिराम प्रस्तुति से हुआ। जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध तबला वादक श्री आनन्द बिष्ट द्वारा संगति प्रदान की गयी। संगीत शास्त्र की परीक्षा देश के व श्री लंका में भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ के सभी परीक्षा केन्द्रों के साथ फरवरी 2022 में सम्पन्न हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.