के. वी. कॉन्वेंट विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस, आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश भारतीय सेना के जवानों का आभार प्रकट करते हुए सशस्त्र सेना के लिए धनराशि खर्च करना था। इस अवसर पर सशस्त्र सेना का प्रतीक चिन्ह (झंडा) बाटा गया व छात्र छात्राओं को प्रतिज्ञा दिलाई गई।
प्रबंधक महोदय श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना के महत्व को समझाते हुए बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों का आभार प्रकट करना है।
झंडा दिवस से एकत्रित की गई धनराशि सेना में कार्यरत जवानों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु की जाती है। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ इस प्रतीक चिन्ह को लगाया और प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के प्रति आदर एवं सम्मान नजर आया।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें















