खबर संसार, मेरठ: Meerut पहुंचे प्रधानमंत्री, इन योजनाओं की रखी आधारशिला, उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति स्थल और राजकीय संग्रहालय का अवालोकन किया। मोदी ने शहीद स्मारक में 1857 के अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही Meerut के काली पलटन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। साथ ही मेरठ में प्रधानमंत्री ने सलावा गांव में बने हाॅकी के जादूगर ‘दद्दा’ मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।
ये भी पढें- नैनीताल जिले के इस स्कूल में मिले एक साथ 85 students कोरोना पाॅजिटिव
Meerut पहुंच पीएम ने किया शहीदों को नमन
Meerut कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे। ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय करीब 92 एकड़ जमीन पर 700 करोड़ की लागत से बनेगा। इस मौके पर 16 हजार से अधिक खिलाड़ी पूरे प्रदेश से पहुंचे। पीएम मोदी 11ः30 सेना के हेलीपैड पर उतरने के बाद करीब 11ः50 शहीद स्मारक पहुचेे। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री ने अमर जवान ज्योति और राजकीय संग्रहालय का दौरा भी किया। शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करने और राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का निरीक्षण करने के बाद पीएम मोदी जनसभा स्थल के लिए रवाना हो गए। खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।
अब ‘जेल-जेल’ खेल रहे अपराधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था। शाम होने के बाद बहन-बेटियां घरों से बाहर निकलना बेहद मुश्किल था। अपराधी कहर बरपा रहे थे और पिछली सरकारें अपने टूर्नामेंट खेलने में व्यस्त रहती थीं। योगी सरकार के आने के बाद से ये सारे अपराधी अब ‘जेल-जेल’ खेल रहे हैं. आज प्रदेश से अपराधी पलायन करने लगे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले कोई खुद को खिलाड़ी बताता था तो लोग पूछते थे कि खेल तो ठीक है काम क्या करते हो? ऐसा माना जाता था कि फौज-पुलिस में जाने के लिए खिलाड़ी बना जाता है। लोगों में खेलों के प्रति सम्मान की कमी थी जिससे खिलाड़ियों को उपेक्षा का सामना करना पड़ा। मोदी ने कहा कि जिस हॉकी ने गुलामी के दौरान भी देश का झंडा ऊंचा रखा, उसी पर पहले की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। दुनिया की हॉकी मैदान से टर्फ की तरफ बढ़ गयी और हम पीछे होते गए। सिर्फ हॉकी ही नहीं अन्य खेल भी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजेवाद कि भेंट चढ़ गए थे।



