HomeNationalएशिया कप 2025: खून और क्रिकेट साथ नहीं बह सकते: उद्धव...

एशिया कप 2025: खून और क्रिकेट साथ नहीं बह सकते: उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 मैच को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले कह चुके हैं कि “खून और पानी साथ नहीं बह सकते”, तो फिर “खून और क्रिकेट” साथ कैसे हो सकते हैं? ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार देशभक्ति का धंधा कर रही है और क्रिकेट को पैसे से जोड़ रही है। उन्होंने ऐलान किया कि शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ता रविवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी और प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर भेजेंगी।


अनुराग ठाकुर का जवाब: “भारत द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलता”

इस विवाद पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि एसीसी और आईसीसी द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेना हर देश की मजबूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भारत टूर्नामेंट से हटेगा तो मैच अपने-आप पाकिस्तान के खाते में जाएगा। ठाकुर ने दोहराया कि भारत पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलता और जब तक आतंकवादी हमले बंद नहीं होंगे, यह नीति जारी रहेगी।


शहीद की पत्नी की अपील: “मैच का बहिष्कार करें”

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने भी भारत-पाक मैच का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि “बीसीसीआई को यह मैच स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था। 26 शहीद परिवारों के जज़्बात को अनदेखा किया जा रहा है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मैच का बहिष्कार करें और टीवी तक न चलाएँ। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। यह अब राजनीति, शहादत और संवेदनशीलता का बड़ा मुद्दा बन गया है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.