HomeSportएशियन गेम्स 2023 : भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता...

एशियन गेम्स 2023 : भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में आज भारत ने एक और गोल्‍ड जीत लिया अभी तक भारत ने कुछ तीन गोल्‍ड, चार सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत ने घुड़सवारी टीम ने 41 सालों बाद गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में सोना अपने नाम किया।

भारत ने पहली बार घुड़सवारी में जीता गोल्‍ड

India ने घुड़सवारी के 40 सालों के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता है। भारत की घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए। दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले। भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही।

भारत को तीसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल मिला। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत की महिला टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हराया था। वहीं इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया के पास कुल 14 मेडल्स हो गए हैं। भारत के पास 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। टीम इंडिया को सेलिंग में मंगलवार को 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले।

चीन रहा दूसरे स्‍थान पर

गौरतलब है कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत गोल्ड मिला। वहीं चीन की टीम दूसरे नंबर पर रही। चीन को कुल 204.882 पॉइंट्स मिले। हॉन्ग कॉन्ग को 204.852 पॉइंट्स मिले। यह टीम तीसरे नंबर पर रही। इसी तरह चीने ताइपे की टीम चौथे और यूएई की टीम पांचवें स्थान पर रही। भारत को अपने और भी खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी। महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.