HomeInternationalspace में लंबे समय तक रहने के बाद लौटे अंतरिक्ष यात्री, अस्पताल...

space में लंबे समय तक रहने के बाद लौटे अंतरिक्ष यात्री, अस्पताल में भर्ती

space स्टेशन पर लगभग आठ महीने तक रहने के बाद लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन space यात्रियों का अंतरिक्ष प्रवास बोइंग के कैप्सूल की खराबी और तूफान मिल्टन के कारण बढ़ गया था। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ‘स्पेस एक्स’ के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे।

चालक दल को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के एक अस्पताल में ले जाया गया

अंतरिक्ष यान के उतरने के तुरंत बाद, नासा ने कहा कि उसके एक अंतरिक्ष यात्री को “चिकित्सा संबंधी समस्या” हो गई है और एहतियात के तौर पर चालक दल को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि space यात्री की हालत स्थिर है और उसे “एहतियाती उपाय” के तौर पर अस्पताल में रखा गया है। अन्य अंतरिक्ष यात्री ह्यूस्टन लौट गये हैं। कई महीनों तक भारहीनता की स्थिति में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल पुनः समायोजित होने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.