Sunday, April 12, 2026
HomeSportलॉर्ड्स में किसका बजेगा डंका? सचिन की घंटी के बाद बढ़ा रोमांच!

लॉर्ड्स में किसका बजेगा डंका? सचिन की घंटी के बाद बढ़ा रोमांच!

लंदन। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला गुरुवार से शुरू हो गया। मैच का आगाज़ खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ऐतिहासिक घंटा बजाकर किया। इस मैच में दोनों टीमों के लिए बराबरी तोड़कर सीरीज़ में बढ़त लेने का सुनहरा मौका है, क्योंकि फिलहाल स्कोर 1-1 पर है।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाज़ी

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर फेंका। इंग्लैंड की तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग करने उतरे। भारत की प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव देखने को मिला। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया गया।

भारत और इंग्लैंड की संभावनाएँ

दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं। भारत के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के हाथ में है। भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ।

प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

लॉर्ड्स की पिच तेज़ गेंदबाज़ों को मदद दे सकती है, ऐसे में दोनों ही टीमों की रणनीति शुरुआती झटके देने की रहेगी। देखना दिलचस्प होगा कि सचिन की घंटी किसके लिए सौभाग्य लेकर आई — भारत या इंग्लैंड?

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.