खबर संसार कालाढूंगी। ऑडियो प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आया! जी हा मतदान से एक सप्ताह पहले विधायक और महिला का अश्लील ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में महिला द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमे महिला ने ऐसी किसी प्रकार की बातचीत होने से इंकार किया है।
ऑडियो प्रकरण फिर चर्चा में,महिला बोली झूठी है audio
महिला कहती है मंत्री जी से उनकी कोई अश्लील बातचीत नही हुई है। किसी ने जानबूझकर इसे फैलाया है। महिला ने कहा की प्रसारित किये जा रहे कुटरचित व फर्जी ऑडियो सुनकर व देखकर काफी परेशान है।
महिला बता रही है की उसका इस झूठ से उसका दाम्पत्य जीवन दुखदाई हो गया है,तथा समाज में उसके परिवार की मान मर्यादा खत्म हो गई है जबकी वास्तविकता यह है कि मंत्री जी के बीच कभी भी उक्त प्रसारित अश्लील की गई वार्ता हुई ही नहीं है ।
महिला ने पुलिस से कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

