HomeSportऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दे श्रृंखला जीती, श्रृंखला में 2-0...

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दे श्रृंखला जीती, श्रृंखला में 2-0 से आगे

मेलबर्न, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त देकर श्रृंखला जीत ली है और श्रृंखला में 2-0 से आगे है। स्पिनर नाथन लियोन ने 58 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई।

ऑस्ट्रेलिया अब चार जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगा। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 385 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और उसकी पूरी टीम 204 रन पर आउट हो गई।

तेंबा बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में सर्वाधिक 65 रन बनाए

तेंबा बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में सर्वाधिक 65 रन बनाए लेकिन इस बीच उनके कारण दो खिलाड़ियों को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2005-06 के बाद पहली बार घरेलू श्रृंखला जीती है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट श्रृंखलाएं जीती थी।

दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 15 रन से आगे खेलते हुए सुबह के सत्र में तीन विकेट गंवाए। उंगली में चोट से उबर रहे मिशेल स्टार्क ने सारेल एरवी (21) को तेज यार्कर पर पगबाधा आउट करके ऑस्ट्रेलिया को सुबह पहली सफलता दिलाई, जिससे स्कोर दो विकेट पर 47 रन हो गया।

इसके 10 रन बाद तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने थ्यूनिस डी ब्रुइन (28) को दूसरी स्लिप में कैच कराया जबकि खाया जोंडो (एक) के रन आउट होने से स्कोर चार विकेट पर 65 रन हो गया। बावुमा और काइल वेरिन (33) ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। बोलैंड (49 रन देकर दो) ने लंच के बाद चौथे ओवर में वेरिन को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.