भोपाल, खबर संसार। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ऑटो चालक (Auto driver) के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह महिला की बेटी की हत्या करने की धमकी देकर पांच माह से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। इस बीच महिला के पति की मौत हो गई, तब भी ऑटो चालक ने महिला को घर नहीं जाने दिया।
कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला गौतम नगर में रहती है। उसकी एक बेटी है। शहर में आने-जाने के दौरान महिला का परिचय गांधी नगर में रहने वाले ऑटो चालक (Auto driver) अंसार से हो गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि अंसार ने खानू गांव में एक घर किराए से ले रखा था।
धमकी दे करता रहा दुष्कर्म
15 मई 2021 को अंसार ने महिला को मिलने के लिए खानू गांव बुलाया था। वह बेटी को लेकर अंसार (Auto driver) के घर पहुंची। वहां अंसार ने बेटी की हत्या करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अंसार ने महिला को धमकाते हुए उसे साथ रहने को मजबूर कर दिया। वह उसका लगातार शारीरिक शोषण करने लगा था।
इसे भी पढ़े-इस 60 मंजिला building में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदा युवक
इस बीच बीमार चल रहे महिला के पति की मौत हो गई। महिला ने जब पति के जनाजे में शामिल होने के लिए जाने की इजाजत मांगी, तो अंसार ने मारपीट करते हुए उसे नहीं जाने दिया। हाल ही में महिला किसी तरह अंसार के चंगुल से छूटकर अपनी सास के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया।
इसके बाद उसने सास के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपित अंसार (Auto driver) की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके बच्चे गांधी नगर में रहते हैं। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
