हल्द्वानी खबर संसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जहा देश भर में उनके चाहने वाले उनके जन्मदिवस को धूमधाम से मना रहे है तो उनके पार्टी के लोग भी धूमधाम से पीएम का जन्मदिन अपने अपने तरीके से मना रहे है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर बंशीधर भगत ने एक कालाढूंगी के एक रिसॉर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन 15 पौंड का केक काटकर मनाया।
बंशीधर ने 15 पौंड का केक काटकर मनाया पीएम का जन्मदिन
इससे पूर्व अपने संबोधन में उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम जन से जुड़ी है और उनकी समस्याएं हल करती है। उन्होंने कहा की उनसे आम जन बिना किसी स्वार्थ के जुड़े रहते है चुनाव के समय की बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी को शराब इत्यादि नही मुहैया कराई। इस अवसर पर 4 लोगो ने भाजपा की सदस्यता भी ली। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने उन्हे माला पहनाई और मुंह मीठा कराया।इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
एकल विद्यालय कोटाबाग के 29 टीचर्स भी आए और उन्होंने बंशीधर भगत को अपना समर्थन भी दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। सुखविंदर कुमार,जलविंदर सिंह,शांति आर्य जानकी माहरा शोभा कांडपाल दीपिका बेलवाल खुशबू बेलवाल प्रेम नेगी जाया भट्ट खुशबू सती,इत्यादि


