बीसीसीआई ने हाल ही में आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी है। उन्होंने कप्तानी की रेस में हार्दिक पंड्या को पछाड़ दिया है। हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के उपकप्तान थे। अटकलें लगने लगीं की हार्दिक और सूर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं।
लेकिन श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले दोनों ने इस तरह की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। हार्दिक ने एयरपोर्ट पर सूर्या को जादू की झप्पी दी, जिसकी एक झलक बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में दिखी। दोनों की गले मिलने की फुटेज तेजी से वायरल हो रही है।
जीत अगरकर ने कहा कि, वह योग्य उम्मीदवार था
वहीं सूर्यकुमार यादव को टी20 का कप्तान क्यों बनाया इस पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि, वह योग्य उम्मीदवार था। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह ड्रेसिंग रूप में है और उसके बारे में ड्रेसिंग रूम से फीडबैक मिला है। उसमें क्रिकेट की अच्छी समझ है और वह अभी भी टी20 क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है। उन्होंने कहा कि, हमें ऐसा कप्तान चाहिए था जो सारे मैच खेले। हमें लगता है कि वह कप्तान बनने का हकदार है और हम देखेंगे कि वह इस भूमिका में कैसे फिट बैठता है।
साथ ही अगरकर ने कहा कि हमें ऐसा कप्तान चाहिए था कि जिसका फिटनेस का रिकॉर्ड अच्छा हो और जिसका चोटों का इतिहास नहीं रहा हो। हार्दिक के बारे में अगरकर ने कहा कि, हा्दिक जैसा कौशल मिलना मुश्किल है और फिटनेस मिलना मुश्किल है। हमारे पास थोड़ा और समय है और हम कुछ चीजों पर गौर कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, हार्दिक हमारे लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं लेकिन फिटनेस बड़ी चुनौती है। हमें ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो अधिकांश समय उपलब्ध हो।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

