HomeUttar Pradeshtemple में मिली युवती की सिर कटी लाश, अंधविश्वास की आशंका

temple में मिली युवती की सिर कटी लाश, अंधविश्वास की आशंका

खबर संसार, मेरठ: temple में मिली युवती की सिर कटी लाश, अंधविश्वास की आशंका,  खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक मंदिर के अंदर एक युवती की गर्दन कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने कहा कि उन्हें युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली है।

जब तक पुलिस गांव पहुंची तब तक temple से निकालकर युवती के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस का मानना है कि एक अंधविश्वास के चलते यह कदम उठाया गया है। लेकिन जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है।

ये भी पढ़ें- कृषि कानून को लेकर अब Anna Hazare! करेंगे आंदोलन, 12 सितंबर को बैठक

एसएसपी प्रभाकर चैघरी के अनुसार मृतका के परिवान ने कहा कि युवती एमए की छात्रा थी और काफी पूजा-पाठ भी करती थी और यह अंधविश्वास का मामला लग रहा है। खरखौंदा क्षेत्र के गांव की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा हापुड़ के कालेज से एम की पढ़ाई कर रही थी। वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। देर रात तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद युवती के परिजन ने खोजबीन शुरू कर दी।

फंदे से लटकी मिल युवती

ग्रामीणों ने बताया कि एक लड़की को गांव के देवी के मंदिर की तरफ जाते देखा गया है। जब परिजन वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो, अनहोनी की आंशका के चलते ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखा तो परिजन आवाक रहे गए। छात्रा की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी और गर्दन से खून बह रहा था। गर्दन कटी हुई थी जिस पर गहरा घाव भी था और काफी खून बह चुका था। इसके बाद परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.