लखनऊ खबर संसार। हादसा नहीं हत्या थी ! जी हा
3 अक्टूबर को किसानों का जीप से कुचलना हादसा नहीं सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई! एस आई टी रिपोर्ट कुछ कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है, बोल रही है। जी हा आज एस आई टी की रिपोर्ट खुलने पर ये बात सामने आई है ?
जीप से कुचलना हादसा नहीं हत्या !
अब प्रश्न उठ रहा है की ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी इस्तीफा देंगे? वैसे उनके पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार तो नही बनता है। बताए चले की 3 अक्टूबर को जीप से किसानों को कुचलना अजय मिश्रा पर तो भारी पड़ेगा। संसद में भी विपक्ष से टकराव बड़ सकता है। किसानों में भी नाराजगी बडेंगी। कहा जा रहा है भाजपा ब्राह्मण वोट के कारण अभी तक अजय मिश्रा का बचाव कर रही थी। अगर भाजपा सरकार अजय मिश्रा को हटाती है तो कहा जाएंगा अभी तक क्यों नहीं अजय मिश्रा ग्रह राज्य मंत्री को क्यों नहीं हटाया। क्यों उनके बेटे आशीष मिश्रा का लगातार बचाव किया जाता रहा। इससे पूर्व घटना के बाद ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने खुलेआम घोषणा करी थी की अगर मेरा बेटा आशीष घटना में लिप्त पाया जाएंगा तो में अपने पद से तो इस्फीफा दूंगा ही साथ ही राजनीति ही छोड़ दूंगा।
अब एस आई टी की रिपोर्ट आने पर विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है। अब आशीष उर्फ मोनू पर 302,307 पर मुकदमा चल सकता है? 326 तथा 120 बी तथा 148,148 दंगा भड़काने का केस चल सकता है।
