HomeLife Styleगर्मियों में ट्रैवल के लिए बेस्ट मेकअप किट: स्किन को रखें फ्रेश...

गर्मियों में ट्रैवल के लिए बेस्ट मेकअप किट: स्किन को रखें फ्रेश और कैमरा-रेडी

गर्मियों में ट्रैवल के लिए बेस्ट मेकअप किट: स्किन को रखें फ्रेश और कैमरा-रेडी जी, हां गर्मियों की छुट्टियों में ट्रैवल की प्लानिंग जितनी एक्साइटिंग होती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण होती है स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखना। तेज धूप, पसीना और लंबे सफर के चलते स्किन थकी हुई और डल दिखने लगती है। ऐसे में जरूरी है एक ऐसा ट्रैवल मेकअप किट साथ ले जाना, जो न सिर्फ हल्का हो बल्कि स्किन को हाइड्रेट और कैमरा-रेडी भी बनाए रखे।

अगर आप मई-जून की छुट्टियों में पहाड़ों या बीच डेस्टिनेशन पर जा रही हैं, तो यह ट्रैवल-फ्रेंडली मेकअप लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है।

1. टिंटेड मॉइस्चराइजर:
भारी फाउंडेशन की जगह टिंटेड मॉइस्चराइजर बेहतर विकल्प है। यह लाइटवेट होता है, स्किन को टोन करता है और SPF के साथ धूप से भी बचाता है।

2. क्रीम ब्लश:
क्रीमी ब्लश ना सिर्फ गालों पर बल्कि लिप्स और आईशैडो के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आसानी से फिंगर से ब्लेंड हो जाता है और कम जगह लेता है।

3. मिनी मस्कारा:
आंखों को फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए मिनी मस्कारा जरूरी है। यह डे से नाइट तक स्मज-प्रूफ लुक देता है और बैग में ज्यादा जगह नहीं लेता।

4. कम्पैक्ट आईशैडो पैलेट:

छोटी पैलेट जिसमें न्यूट्रल और शिमरी शेड्स हों, आपके लुक को फ्लेक्सिबल बनाती है। इसके साथ डार्क लिपस्टिक को जरूर ट्राय करें।

5. ट्रैवल-साइज सेटिंग स्प्रे:
मेकअप को लॉक और स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए सेटिंग स्प्रे बहुत जरूरी है। यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है और स्किन को ड्राय नहीं करता।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.