खबर संसार, पंजाब : bhagavant maan होंगे पंजाब आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मोहाली मेे प्रेस कांन्फ्रेंस कर वोटिंग के आधार पर भगवंत मान के नाम पर मुहर लगा दी। मान पर मुहर लगाने से पहले एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए 21 लाख लोगों ने अपनी राय दर्ज करवाई। जिसमें 93 फीसदी लोगों ने भगवंत मान के नाम को नाम चुना। इस टेलिवोटिंग में bhagavant maan के नाम पर सबसे ज्यादा लोगों ने सहमति जताई थी। इस तरह से मिले डेटा के जरिए मुख्यमंत्री चेहरा का ऐलान किया गया है। बता दें कि भगवत मान मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर केजरीवाल के पहली पसंद हैं।
ये भी पढें- हरक फिर से होंगे कांग्रेसी,क्योंकि सरकार उसी की बनती जहां होते
हास्य कलाकार भी रह चुके हैं bhagavant maan
बताते चलें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद से ही आप के हौसले बुलंद हैं। 48 वर्षीय भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रहे है। वह इस क्षेत्र से दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। तथा व पहले एक लोकप्रिय हास्य कलाकार भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। bhagavant maan पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं। दरअसल, आप के ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के तहत नतीजों का ऐलान किया गया है। चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में आप एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है।
पंजाब में 20 फरवरी को में वोटिंग
मिली जानकारी के मुताबिक, ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के तहत आप द्वारा जारी किए गए नंबर प र 72 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने रिस्पांस जमा करवाए थे। वहीं, करीब 5.5 लाख लोगों ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अपने सुझाव दिए थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।


