Saturday, February 14, 2026
HomeUttarakhandभारत विकास परिषद ने लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप, 210 रोगी लाभान्वित

भारत विकास परिषद ने लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप, 210 रोगी लाभान्वित

काठगोदाम। भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम द्वारा रविवार, 14 दिसंबर को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 210 रोगियों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना रहा।


अनुभवी डॉक्टरों ने किया रोगियों का परीक्षण

शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के. सी. लोहनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. जे. के. सिंह, काया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से डॉ. विनय खुल्लर, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. स्वप्निल, डॉ. श्वेता पॉल, डॉ. दिबेश, तथा नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गोयल ने रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। डॉक्टरों की टीम ने हर मरीज को व्यक्तिगत रूप से देखा और उचित उपचार की सलाह दी।

  


दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ नगर निगम मेयर गजराज बिष्ट, परिषद अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, डॉ. के. सी. लोहनी, डॉ. विनय खुल्लर एवं दीपक माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।


निःशुल्क जांच और दवा वितरण

शिविर में रोगियों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई। आंकड़ों के अनुसार लगभग 20 प्रतिशत मरीज शुगर और ब्लड प्रेशर, 30 प्रतिशत गठिया एवं जोड़ों के दर्द, 10 प्रतिशत त्वचा रोग, 15 प्रतिशत पेट संबंधी रोगों से पीड़ित पाए गए। शेष रोगियों को सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श दिया गया। सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।


स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान

शिविर में विशाल सिंघल, आलोक सक्सेना, दीपक बिष्ट, ममता खुल्लर, गरिमा सिंघल, गौरव नेगी, सुशील मित्तल, जितेंद्र डीरोलिया, राजीव रावत एवं जे. दिनेश सनवाल ने शुगर जांच एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। परिषद ने सभी डॉक्टरों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.