bipasha बसु और करण सिंह ग्रोवर बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इनकी शादी को लगभग छह साल का वक्त हो गया है। अब कपल अपने पहले बच्चे की प्लानिंग कर रहा है। मुंबई गलियारों में यह खबर फैली हुई है कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। पिंकविला ने इस खबर को शेयर किया है। बिपाशा बसु गर्भवती है। जोड़े के करीबी एक सूत्र के अनुसार दोनों बेहद खुश हैं और पहली बार माता-पिता बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़ेे- इराक में श्रीलंका जैसे हालात, प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर किया कब्जा
पहले बच्चे की उम्मीद में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
सूत्रों के मुताबिक bipasha और करण जल्द ही सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा करेंगे। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात भूषण पटेल की 2015 की हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। उन्हें प्यार हो गया और अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की प्यारी ईद तस्वीरें
इस साल की शुरुआत में मालदीव में छुट्टियां मनाने वाली बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल ईद पर शानदार जश्न मनाया। bipasha ने अपने पति करण के साथ उनके सेलिब्रेशन से प्यार भरी तस्वीरें साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
करण ने अपनी और जेनिफर की शादी को बताया था गलती
बिपाशा से पहले करण ने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी। दोनों की शादी केवल 10 महीनों तक चली। 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू में करण ने जेनिफर और अपनी शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, जेनिफर से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। इसलिए ये शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। अब जेनिफर और करण दोनों अपनी अपनी लाइफ में अब आगे बढ़ चुके हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए









