इराक में इन दिनों हालात ठीक नही चल रहे है। इराक की राजधानी बगदाद में बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकटठा हुए और इराक की संसद भवन पर कब्जा कर लिया और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी ईरान समर्थित राजनीतिक पार्टियों की ओर से पूर्व प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद शिया अल सुदानी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर विरोध कर रहे हैं । प्रदर्शनकारियों के हाथों में इराकी शिया लीडर मुक्तदा अल सदर के पोस्टर हैं।
इराक से आ रही तस्वीरें श्रीलंका की यादें ताजा करती हैं। वैसा ही आम लोगों का हुजूम वैसा ही गुस्सा और विरोध प्रदर्शन इन दिनों इराक में भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा के तमाम इंतेजाम को नाकाम करने वाली भीड़ ने बगदाद की सड़कों को अचानक बंधक बना लिया। भीड़ ने ग्रीन जोन तक पहुँची और फिर सरकारी भवनों में दाखिल होते हुए संसद भवन तक पहुँच गयी। न कंक्रीट की दिवारें जनता को रोक सकी, न पुलिस व वाटर केनन के इस्तेमाल से कोई फर्क पड़ा। हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में ऐसा हंगामा हो सकता है ये किसी ने नहीं सोचा था।
इसे भी पढ़ें: Illegal Bar: HC का कांग्रेस के तीनों नेताओं को निर्देश, 24 घंटे में ट्वीट हटाएं
प्रदर्शनकारी शिया लीडर मुक्तदा अल सदर के समर्थक
रिपोर्ट के मुताबिक ये भीड़ इराकी शिया लीडर मुक्तदा अल सदर के समर्थक थे। प्रदर्शनकारी ईरान समार्थित पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री के लिए पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद शिया अल सुदानी का विरोध कर रहे हैं। भीड़ ने अल सुदानी आउट के नारे लगाए। इराक में अक्टूबर 2021 में आम चुनाव हुए थे। तब से सत्ता को लेकर बवाल मचा हुआ है। जिस अल सुदानी का विरोध का विरोध हो रहा है एओ शिया मुसलमानों की पार्टी से जुड़े हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
