बीजेपी नेता जगत प्रकाश नाडा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र को विकास का रोडमैप बताया है। श्री नाडा ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया और कहा कि पार्टी राज्य में सबका साथ देगी और सबका विकास करेगी।
गांव ,गरीब ,किसान , महिला, युवा ,अनुसुचित जाति, अनूसुचित जनजाति को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संकल्प पत्र एक विजन है। नड्डा ने राजस्थान के लिए अपने विजन का जिक्र करते हुए केंद्र की राजस्थान केंद्रित योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पिछले 9 साल में 23 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं।
BJP के घोषणा पत्र में क्या क्या?
- महिलाओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी
- मातृ वंदन की रकम बढ़ाई जाएगी। इसे 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया जाएगा
- एम्स और आईआईटी की तर्ज पर हर डिविजन पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
- एसआईटी करेगी पेपर लीक की जांच
- गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा।
- बेटी के जन्म पर दो लाख का सेर्विंग बॉन्ड दिया जाएगा
- कांग्रेस सरकार में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए एक मुआवजा नीति बनाई जाएगी
हर जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन करेंगे - लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
- पीएम उज्जवला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रुपए की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी
- टूरिज्म की दृष्टि से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कौशल कोर्स बनाकर पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर और इसी के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे
- प्रदेश में अगले 5 साल में ढाई लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी
नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला?
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने मौजूदा अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान महिलाओं का अपमान और किसानों का तिरस्कार किया गया है, जो कि बीजेपी की सरकार में नहीं होगा। नड्डा ने कहा कि राजस्थान में सिर तन से जुदा करने वाले रैली करते हैं। राज्य के इस तरह के माहौल को बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो हम लोग कहते हैं, वह करके देते हैं।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


