देहरादून, खबर संसार: कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने पनुवादोखन, बनकोटा, सौराल, टोटाम, बकरखेत, मछोड़, घट्टी, जिहाड़, तराडी, डूंगरी, दरमोली, बमोडा, तया आदि गाँवो का भ्रमण किया। गंगा पंचोली ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जनता लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। सरकार के पास इसका कोई इलाज है। भाजपा सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है, जनता इसका जवाब चुनाव के समय जरूर देगी।
ये भी पढे़ं- मंत्री ने की Water जीवन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा
गंगा पंचोली ने कहा कि जनता का भारी समर्थन से बौखलाई भाजपा सत्ता व धनबल का दुरुपयोग कर एक बार फिर से प्रलोभन व गुमराह करने का प्रयास कर रही लेकिन भाजपा को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।
महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश
लोगों में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल, शिक्षा आदि मुद्दों को लेकर भारी आक्रोश है जिसका जवाब सल्ट की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर देगी।
ये लोग रहे मौजूद
भ्रमण मे कृपाल सिंह जैतवाल, आनन्द नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता देवी,तारा सिंह, हरीश बंगारी, बालम बिष्ट, गणेश दत्त, पान सिंह, सुंदर सिंह, बालम सिंह, हरीश उपाध्याय, पानदेव, लक्ष्मी दत्त, गुसाँई सिंह, कमला देवी, गोपाल दत्त, खिमुली देवी, तुलशी देवी आदि उपस्थित रहे।






