लखनऊ, खबर संसार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भाजपा सांसद वरुण गांधी (varun Gandhi) ने एक बार फिर से निशाने पर लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि खरीद केंद्रों में पूरी तरह खुले में ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ है उन्होंने मंडी कर्मचारियों को भी हिदायत दी है कि अगर किसानों के साथ अत्याचार हुआ तो वह सीधे कोर्ट जाएंगे और सबको गिरफ्तार करवाएंगे।
पीलीभीत से सांसद है varun Gandhi
पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी (varun Gandhi) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी की भी मांग की। बता दें कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संघों की मांगों में से यह एक मांग है। उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं दी जाती, तब तक किसानों का ‘मंडियों’ (कृषि उपज के लिए बाजार) में शोषण जारी रहेगा।
varun Gandhi ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बरेली की एक मंडी में एक सरकारी अधिकारी से बात करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो में वरुण गांधी कहते हैं, ‘आप अच्छी तरह जानते हैं कि कुछ दिन पहले एक किसान ने अपनी धान की फसल में खुद आग लगा दी थी। पीलीभीत में भी ऐसा हुआ और 17 जिलों में ऐसा हो चुका है कि किसान खुद अपनी धान में आग लगा रहा है।
इसे भी पढ़े-आखिर क्यों Air India ने मंत्रियों-अधिकारीयों के मुफ्त सफर पर लगाई रोक
यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्र और दुनिया में शर्म का विषय बन चुका है। आप इस समय अच्छी तरह जानते हैं कि किसान कितना कष्ट में हैं। महंगाई का सामना एक इंसान के रूप में आप भी कर रहे हैं। आप देख रहे हैं कि फर्टिलाइजर्स की कमी है राष्ट्र में। आप देख रहे हैं कि किस तरीके से प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ है किसान, अभी-अभी। उत्तराखंड से पानी छोड़ा गया, यहां बाढ़ आई- बारिश आई।’


