HomeUttarakhandकिच्छा पहुंचने पर अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

किच्छा पहुंचने पर अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

किच्छा, दिलीप अरोरा (खबर संसार)। भाजपा अलाकमान और चुनाव कार्यकारणी द्वारा जब से उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट का नाम घोषित किया गया है तब से भट्ट के समर्थकों में भारी उत्‍साह देखने को मिला है नाम की घोषणा होते ही शहर में इनके समर्थको और भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया था।

आज जैसे ही अजय भट्ट किच्छा दीनदयाल चौक पहुचे तो भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फुल मलाओ और आतिशबाजी व ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत किया उसके बाद अजय भट्ट ने दिन दयाल जी की प्रतिमा पर फुल माला चढ़ाकर उनको नमन किया। इस पर लोगो ने लालकुआं से अमृतसर के लिए जो भारत सरकार द्वारा ट्रेन चलाई गयी है उसके लिए भी धन्यवाद किया।

लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

इसके बाद केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं से साप्ताहिक ट्रेन 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा इस ट्रेन के संचालन से मिनी पंजाब के रूप से पहचाने जाने वाला उधमसिंह नगर सीधा पंजाब से जुड़ जाएगा, तथा यहां के लोगों को अब आसानी से स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे।

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य काफी हो रहे है, उन्होंने टनकपुर-देहरादून तथा अमृतसर- लालकुआं एक्सप्रेस के संचालक को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताते हुए कहा कि इनके सहयोग से राज्य में रेल सेवाओं को गति मिली है।

उन्‍होंने आगे कहा राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के भी द्वार खुले हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-काठगोदाम के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन होगा जबकि अयोध्या देहरादून होते हुए दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के भी प्रयास भी किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को एक नई ट्रेन मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री का भी आभार जताया।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.