HomePoliticalKichha से भाजपा के अजय ने, तो कांग्रेस के हरीश ने भरा...

Kichha से भाजपा के अजय ने, तो कांग्रेस के हरीश ने भरा निर्दलीय पर्चा

खबर संसार, किच्छा: Kichha से भाजपा के अजय ने, तो कांग्रेस के हरीश ने भरा निर्दलीय पर्चा, किच्छा मे चुनावी हलचल उस समय तेज हो गयी जब दो बड़ी पार्टियों भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने निर्दलीय पर्चा भर दिया दरअसल इन दोनों नेताओं को अपनों अपनी पार्टी से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जैसे ही इनका Kichha से टिकट कटा तो उनकी उम्मीद को झटका लगने के साथ ही अपने बागी स्वर अपनाते हुए आज भाजपा नेता अजय तिवारी और कांग्रेस पार्टी के नेता हरीश पनेरू ने नमांकन पत्र जमा कर दिया है।

Kichha का चुनावी मुकाबला दिलचस्प

नमांकन करने से जहां एक ओर किच्छा का चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो चला है तो वही दोनों पार्टियों के नेता के चेहरे पर भी पसीना आ गया है। जैसे ही आज अजय तिवारी अपना नामांकन काराकर बहार आये वैसे ही समर्थको ने उनके नाम के जोरदार नारे लगाए। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके बाद अजय तिवारी से जब पूछा गया की वह चुनाव जीतकर किस पार्टी मे जायेंगे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मैंने नहीं जनता पर्चा क्यों भरा है -तिवारी

अजय तिवारी का कहना है कि मैने नामांकन दाखिल नहीं किया है, यहां की जनता ने पर्चा भरा है मैंने पर्चा नहीं भरा है। यहां समस्याए की कोई कमी नहीं है हम उसके लिए शपथ पत्र लेकर आएंगे। किस पार्टी मे चुनाव जीतकर वह जायेंगे इस पर उन्होंने जेब गोलमोल दिया। तिवारी -मै मोदी से प्रभावित हूं, बाकि समय बताएगा। ऐसे मे यह सवाल अधूरा ही रह गया।

ये भी पढें- Raj Babbar की हो सकती है घर वापसी! छोड़ सकते हैं पंजे का साथ

इसके बाद कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने भी नमांकन किया ओर जैसे ही वह नमांकन करके बहार आये उनके भी समर्थको ने उनके नाम के नारे लगाए इस दौरान उनसे हमारे संवाददाता द्वारा तीखे सवाल किये गये जिसका उन्होने बेबाकी से जवाब दिया। उनसे भी अंत मे यह सवाल किया गया की वह चुनाव जितने के बाद किस खेमे को चुनेंगे तब उन्होंने कहा की किच्छा की विधानसभा को ठगा गया है यहां बहार से आये लोग चुनाव लड़ रहे है मै जनता के भरोसे से चुनाव लड़ रहा हुँ।

ध्रतराष्ट्र की भूमिका मे रहा अलाकमान – हरीश पनेरू

जब पनेरू से पूच्छा गया की आपने पिछले 5 साल लगातार क्षेत्र मे कांग्रेस को जीवित रखने का कार्य किया ऐसे मे तिलक राज बेहड़ को टिकट कैसे दे दिया गया इस पर क्या कहना है। तो उन्होंने कहा मेरे साथ अन्याय हुआ मैंने पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू हमेशा मेहनत की लेकिन कुछ लोग धृस्ट राज बने रहे।

गोल्ज्यू करेंगे न्याय – पनेरू

आज नमांकन करके बाहर आने के बाद पूछे गये सवाल पर उन्होंने जवाब दिया की मेरे साथ अन्याय हुआ है मेरी मेहनत का फल मुझे नहीं दिया गया ओर बहार से आये व्यक्ति को चुनाव का टिकट दे दिया गया मेरे आँसुओ का बदला गोल्ज्यू लेंगे।

मेरा कोई खेमा नहीं है – हरीश

जब उनसे पूच्छा गया की वह चुनाव जीतने के बाद किस पार्टी मे जाना चाहेंगे, इस पर वह बोले मेरा खेमा किच्छा की जनता है इसमें सभी आते है जैसा लोग कहेंगे मै वैसा ही करूँगा। ओर जो कमियाँ अभी किच्छा के लिए आवश्यक उनको भी पूरा किया जायेगा मैं जनता से कहना चाहता हूँ कि किच्छा के विकास के लिए मुझे वोट करें, ओर यहां की बदहाली के खिलाफ वोट करें, ओर यहां के लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें। हमारा जो जी-7 ग्रुप था मुझे उन्होंने चुना है मै उनके साथ हूं ओर चुनाव लड़ूंगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.