Saturday, December 6, 2025
HomeUttar Pradeshनीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान बनी मां, जन्म के बाद विवाद बढ़ा, जाने...

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान बनी मां, जन्म के बाद विवाद बढ़ा, जाने मामला

 मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी मुस्कान ने अपनी नवजात बच्ची का नाम ‘राधा’ रखा है। जन्म के तुरंत बाद ही बच्ची को लेकर विवाद गहरा गया है, क्योंकि ससुराल पक्ष ने डीएनए जांच की औपचारिक मांग कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बच्ची का जन्म सोमवार (24 नवंबर) को LLRM मेडिकल कॉलेज में हुआ, जो संयोग से मुस्कान के पति सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी था।


हत्याकांड का आरोप और गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि

मुस्कान पर आरोप है कि उसने अपने कथित मित्र साहिल शुक्ला के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 को पति सौरभ की हत्या की। पुलिस का दावा है कि दोनों ने शव को एक नीले ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया ताकि हत्या छिपाई जा सके। गिरफ्तारी के समय मुस्कान गर्भवती थी, जिसके चलते उसे मेडिकल निगरानी में रखा गया था।


जेल में बच्ची की रहन-सहन की व्यवस्था

जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल नियमों के अनुसार नवजात छह वर्ष की आयु तक मां के साथ महिला बैरक में रह सकती है। जेल प्रशासन की ओर से बच्ची को कपड़े, बर्तन, विशेष आहार और नियमित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल की स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. शगुन के अनुसार, मुस्कान को प्रसव के बाद बुधवार (26 नवंबर) को फिर जेल भेज दिया जाएगा।


परिवार ने डीएनए जांच की मांग तेज

सौरभ के भाई राहुल राजपूत ने कहा कि वह पहले भी डीएनए जांच की मांग कर चुके हैं और अब अदालत में नई अर्जी दाखिल करेंगे। उनका आरोप है कि मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की और शव को नीले ड्रम में छिपाया। राहुल ने मुस्कान की बड़ी बेटी की भी डीएनए जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि दोनों बच्चे सौरभ के साबित होते हैं, तो वे बच्चों की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं, अन्यथा कोई संबंध नहीं रखेंगे।

सौरभ की मां रेनू राजपूत ने भी यही रुख दोहराते हुए कहा कि बच्ची सौरभ की साबित होने पर परिवार उसे अपनाएगा। परिवार ने आशंका जताई है कि मुस्कान बच्ची को नुकसान पहुंचा सकती है, हालांकि अधिकारियों ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है।


अस्पताल ने प्रसव की तारीख को लेकर उठे सवालों को नकारा

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसव की तिथि मात्र अनुमान होती है और यह दावा निराधार है कि मुस्कान ने जानबूझकर सौरभ के जन्मदिन पर प्रसव की योजना बनाई थी।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.