खबर संसार हल्द्वानी.एस टी एच के पास कार में मिली लाश कि पहचान हुई, घूँघट बेंक्वेट के मालिक अरुण बिष्ट उम्र 32के रूप में हुई. फिलहाल पोस्टमॉर्टम चल रहा तभी आगे का पता चल पायेगा कि मौत का असली कारण क्या रहा. फिलहल हड़कंप जरूर मच गया था इस घटना के बाद क्योंकि मुख्यमंत्री धामी को पास में ही प्राइवेट अस्पताल का सुभारम्भ करना था कार्यक्रम स्थल के पास लाश मिलने से मच गया हड़कंप मच गया मुख्यमंत्री धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सुशीला तिवारी अस्पताल के नजदीक खड़ी एक कार के अंदर युवक की लाश मिली है।
एसटीएच के पास कार में मिली लाश कि पहचान हुई
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के अनुसार शव कार के अंदर ही मिला, जिसकी पहचान 32 वर्षीय अरुण बिष्ट नाम के युवक के रूप में हुई है।जो घूंघट बेंक्वेट का मालिक है कार अस्पताल के पास संदिग्ध हालत में खड़ी थी, जिसकी जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कार और आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


