हल्द्वानी, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा सिर्फ पांच हजार में आप के सपनों का घर बुक हो सकता है। यह योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना इन दिनों नगर निगम में इसका रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। ये सही आवास ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के उकरौली में भवन बनाए जा रहे हैं।
जिसके लिए मात्र पांच हजार रुपये में हल्द्वानी के नगर निगम में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं, आप शहरी क्षेत्र में आते हैं, आपके पास पक्का मकान नहीं है और आपकी सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम है, तो आप भी नगर निगम कार्यालय आकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
हल्द्वानी नगर निगम में बनाया गया है बुकिंग काउंटर
हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में बुकिंग काउंटर बनाया गया है, जहां सिर्फ 5000 रुपये देकर आप अपना घर बुक करा सकते हैं। उत्तराखंड आवास नीति के अनुसार, राज्य सरकार ने फ्लैट की लागत 6 लाख रुपये तय की है। इसमें डेढ़ लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार देगी। बाकी बचे 3.5 लाख रुपये की धनराशि मकान मालिक को किश्त के रूप में देनी होगी।
घर में होगी ये सुविधाएं
इस घर में दो कमरे, किचन और टॉयलेट होगा। केंद्र सरकार ने इसी साल पीएम आवास योजना शहरी को 31 दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया था। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए निर्माण कंपनी के डायरेक्टर बी.के. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सितारगंज के उकरौली ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, उन लोगों के सभी दस्तावेज सही होने पर ही उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
ये लोग होगे पात्र
उन्होंने बताया कि इस योजना के लाभार्थी 17 जून 2015 से पहले उत्तराखंड में निवास कर रहा हो। देश में उसके पास कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। इसके बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना का उनको लाभ मिल पाएगा। सभी आवेदनों पर एक कमेटी बैठती है, जिसमें नगर निगम के अधिकारी, राजस्व विभाग और अन्य अधिकारी बैठकर कमेटी में जांच पड़ताल कर यह तय करते हैं कि किन लाभार्थियों के दस्तावेज दुरुस्त हैं। फिर उनको चेक किया जाता है। उसके बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
