Saturday, February 15, 2025
HomeUttarakhandसिडकुल में काम करने वाले Boy-girl ने कीटनाशक पिया लड़के की हालत...

सिडकुल में काम करने वाले Boy-girl ने कीटनाशक पिया लड़के की हालत गंभीर

हल्द्वानी खबर-संसार। आज सुबह अचानक एक लड़का-लड़की (Boy-girl) ने कीटनाशक पी लिया लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है लड़की हालांकि कुछ सही है हालाकि वो भी हॉस्पिटल में एडमिट है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार (Boy-girl) जगदीश 25 साल का है उसके पिताजी का नाम कैलाश डंगवाल है वह सुन किया मुक्तेश्वर का रहने वाला है तथा लड़की चंपा 23 साल की है सिडकुल में काम करती है सुंदरखाल मुक्तेश्वर की रहने वाली है।

लड़के की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की (Boy-girl)  सिडकुल में काम करते है। लड़की ने कम कीटनाशक पीया है इस लिए उसकी हालत कुछ सही है। जबकि लड़के ने ज्यादा पी लिया है इस कारण उसकी हालत गंभीर है।

डॉ रवि सिंह भैसोड़ा ने बताया कि दोनों लोग अकेले आये थे। लड़का बेहोशी की हालत में था। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़के की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफेर किया गया है। जबकि लड़की की हालत सामान्य है।

वहीं एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने कहा कि Boy-girl मामले की जांच की जा रही है। ज़हर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही स्वास्थ्य में सुधार होगा उसके बाद अग्रिम जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कि आखिर ऐसा कदम उठाने के पीछे उनका क्या मकसद रहा।

बताया जा रहा है कीटनाशक पीने से लड़के की हालत बिगड गई लोगों ने बताया कि लड़की ने ही लड़के को बेस हॉस्पिटल में लाकर भर्ती  कराया। लड़के की हालत गंभीर होने के कारण उसे डाक्‍टरों ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रफेर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े- कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब ने पत्रकार Bharat Shah के विरुद्ध मुकदमें की निंदा की

इन दिनों जहर खाने वाले केस लगातार आ रहे हैं सबसे बड़ी बात है कि इन लोगों को नुवान कीटनाशक दवाई इतनी आसानी से कैसे मिल जा रही है इस बारे में पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.