जी, हां Boyfriend ने प्रेमिका से ऐसे बनाया संबंंध की प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और प्रेमी को जेल हो गई। दोनों नाबालिग बताए जा रहे है और उनकी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। फेसबुक पर हुए प्यार की वजह से नाबालिग किशोरी अस्पताल में और नाबालिक किशोर संप्रेक्षण गृह पहुंच गया। किशोरी को रक्त स्राव के बाद नागपुर में भर्ती कराया गया।
दरअसल, महाराष्ट्र की 17 साल की एक नाबालिग किशोरी की 17 साल के नाबालिक किशोर (Boyfriend) से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। किशोर ने किशोरी को महाराष्ट्र के सीमावर्ती कस्बे प्रभटपट्टन बुलवाया और उसे बैतूल ले आया, जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई।
दोस्त के कमरे पर शारीरिक संबंध बनाए
किशोरी को नागपुर ले जाया गया और किशोर (Boyfriend) को पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। किशोर भोपाल में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। जबकि किशोरी समीपवर्ती महाराष्ट्रीयन शहर की रहने वाली है। दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। किशोर ने युवती को बैतूल बुलाया और वह उसे घुमाने के बहाने खंजनपुर अपने दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए।
इसे भी पढ़े- सिरोली कला नगर पंचायत बनने पर रोक लगने से लोगो ने मिठाई बाँट मनाई ख़ुशी
लेकिन इसी दौरान किशोरी की हालत खराब हो गई। उसे रक्तस्राव होने लगा तो किशोर (Boyfriend) उसे डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचा। लेकिन उन्होंने युवती का इलाज करने से मना कर दिया। तब उसे मजबूरी में जिला अस्पताल आना पड़ा। अस्पताल की तरफ से परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में किशोर के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

