HomeUncategorizedउपहार में घी देने का प्रचलन लाएं: रेखा आर्य

उपहार में घी देने का प्रचलन लाएं: रेखा आर्य

खबर संसार देहरादून।जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया आँचल पहाड़ी गाय का दूध लांच। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से लालकुआं में निर्मित किया गया है आँचल पहाड़ी गाय का दूध*

*उपहार में घी देने का प्रचलन लाएं: रेखा आर्य*

आज जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जनपद नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया।

रविवार को आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमको अमीर वर्ग की परिभाषा पूर्व की भांति करनी होगी। जिसके घर में गाय होगी। जहाँ मेहमान नवाजी दूध, घी, पनीर और मक्खन से की जाएगी, वही अमीर वर्ग होगा। उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा।
उन्होंने कहा हमारी सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य जी ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आँचल पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च किया गया।

स्थानीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य जी को आँचल दूध की प्रगति को लेकर बधाई दी। कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। आँचल दूध लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा है, नोजवानों को भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिये। इसके लिए सरकार भी ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसका लाभ हमें लेना चाहिए।

इस मौके पर स्थानीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष श्री मोहम्मद अकरम, तहसीलदार रामनगर श्रीमती पूनम पंत, मंडल अध्यक्ष श्रीमती भावना भट्ट, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश बोरा, उपाध्यक्ष श्री विरेंद्र सिंह मेहरा, यूसीडीएफ सदस्य श्रीमती अमिता रावत, जीएम लालकुआं श्री राजेन्द्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति श्री गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती रेखा रावत, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती रूपा देवी, नैनीताल दुग्ध संघ संचालक श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री शेखर जोशी, श्री भगत सिंह कुमेठिया, श्री श्रीमती गीता दुमका, श्रीमती दीपा आर्य, इंचार्ज मार्केटिंग नैनीताल दुग्ध संघ श्री संजय भाकुनी आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.