खबर संसार बनारस । एक देवर ने भाभी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह हमेशा उसे नपुंसक कहती थी जी हा मामला शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर रजनीकांत दत्ता की बहू डॉक्टर सपना गुप्ता दत्ता उम्र 45 वर्ष का है।
12:00 बजे के करीब महमूरगंज स्थित दत्ता डायग्नोस्टिक सेंटर में उनके देवर अनिल कुमार दत्ता ने हथौड़ी और कैंची से उनके चेंबर में उनकी हत्या कर दी। मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
डॉक्टर सपना को बाद में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वारदात के बाद देवर अनिल खुद सिगरा थाने पहुंचा और अपराध स्वीकार कर लिया। अनिल ने अपने बयान में कहा है कि उसकी भाभी यानी डॉक्टर सपनों से अक्सर नपुंसक कहा करती थी और यह यह शब्द उसे बार-बार चुभते थे



