HomeInternationalबहन के साथ संबंध बनाता था Brother, दूसरे के साथ सोते देखा...

बहन के साथ संबंध बनाता था Brother, दूसरे के साथ सोते देखा तो कर दी हत्या

एक भाई (Brother) ने अपनी बहन की बेसबाल बैट से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस जब जांच करने पहुंची तो पता चला कि आरोपी भाई अपनी ही बहन के साथ यौन संबंध बनाता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन के पड़ोस के किसी लड़के के साथ संबंध थे। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपनी बहन को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने 1 मिलियन के बांड पर किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 32 साल के आरोपी जोस मैनुअल गुजमैन (Brother) को 1 मिलियन डॉलर के बांड पर रखा गया है। उसने 2 फरवरी को अपनी बहन की क्रूरता से हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे कोर्ट में ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है। उसने सोते समय अपनी बहन को पड़ोस के किसी लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ा था।

इसे भी पढ़े-IPL नीलामी करा रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिरे, नीलामी रूकी

सरकारी वकील ने बताया कि आरोपी जोस मैनुअल गुजमैन मूल रूप से दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला का रहने वाला है। लेकिन, अब उसके पास अमेरिका की नागरिकता है। वह एल पासो में तब से रह रहा है, जब उसकी उम्र मात्र 3 साल की थी। उसकी एक बहन ग्वाटेमाला में पैदा हुई थी, जो काफी समय बाद अमेरिका में उसके पास रहने आ गई। असिस्टेंट जिला अटॉर्नी जॉन ब्रिग्स ने बुधवार को एक टेलीकांफ्रेंस बॉन्ड सुनवाई में कहा कि साथ रहने के दौरान इन दोनों ने संबंध बनाना शुरू कर दिया था।

बहन के पड़ोसी के साथ यौन संबंध से था गुस्सा

अभियोजकों ने बताया कि 1 फरवरी को गुजमैन (Brother) और उसकी बहन के बीच बहस हो गई। इस कारण भाई ने अपनी बहन को जोरदार घूंसा मारकर उसके एक दांत को तोड़ दिया था। अगले दिन जब वह जागा तो उसे महसूस हुआ कि उसके घर में कोई और भी मौजूद है। जब उसे पता चला कि सोते समय उसकी बहन ने पड़ोस के एक लड़के साथ यौन संबंध बनाए हैं तो वह हिंसक हो उठा। पुलिस ने बताया कि गुस्से से भरे गुजमैन ने बेसबाल बैट से बहन के सिर पर कई जोरदार वार किए। हमला इतना जोरदार था कि बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.