HomeCrimeविज़ीलेन्स ने पकड़ा राजस्व कानूनगो शर्मा को

विज़ीलेन्स ने पकड़ा राजस्व कानूनगो शर्मा को

खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा।किच्छा मे विज़ीलेन्स ने पकड़ा। जी हा  राजस्व कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को आज विजिलेंस ने एक बड़ी कर्यवाही करते हुए किच्छा के राजस्व कानूनगो शर्मा को हिरासत मे ले लिया। और खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारीआज देर शाम बिज़ीलेन्स की टीम किच्छा पहुंची और यहां कानूनगो को हिरासत मे ले एसडीएम कार्यालय के पास पकडकर पूछताछ शुरू कर दी।

विजिलेंस ने पकड़ा राजस्व कानूनगो शर्मा को

बताए चले कि  एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस शिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा मनोहर सिंह दसौनी निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा तहसील किच्छा को मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की शिकायत पर उनकी कृषि भूमि की नाप कराने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे गए थे।जिस पर आज बिज़ीलेन्स की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में राजस्व कानूनगो शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में कल कानूनगो शर्मा को पेश किया जाएगा।

शिकयतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क रु 9000/ तहसील में जमा किया गया था परंतु कानूनगो धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम नहीं किया गया और कानूनगो शर्मा इस काम को टालता रहा जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा ने इस वर्ष 19 जनवरी को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की गई थी और 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया जिसमें निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्या निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी को शामिल करते हुए टीम का गठन किया गया और आज कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.