HomeUttarakhandफोन कर डाॅक्टर से मांगे तीन करोड़, न देने पर बच्चे के...

फोन कर डाॅक्टर से मांगे तीन करोड़, न देने पर बच्चे के अपहरण की दी धमकी   

हल्द्वानी, खबर संसार। जी, हां रामपुर रोड स्थित गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर वैभव कुच्छल को धमकी भरा फोन आया है। फोन में उनसे तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई है, न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई है।

तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर वैभव कुच्छल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम उन्हें एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले सख्श ने पहले तो बच्चे की आवाज में बात की। फिर एकाएक वह तीन करोड़ की डिमांड करने लगा।

रकम न देने पर अपहरण की दी धमकी

रकम न देने पर फोन करने वाले सख्श ने उनके बच्चे के अपहरण की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

धमकी भरे फोन के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने पीडि़त चिकित्सक से जानकारी ली। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। साथ ही नए गिरोहों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कहा कि अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

चिकित्सक की माता के हत्या का नहीं हुआ खुलासा

बताया जाता है कि गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. वैभव कुच्छल की माता की वर्ष 2007 में मुजफ्फर नगर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब डॉक्टर कुच्छल को धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। इस संबंध में पुलिस ने डॉ कुच्छल से जानकारी जुटाई है। जिसे आधार पर हत्या से कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

इसे भी पढ़े-चीन में कोरोना बेकाबू, बढ़ते केसों के बाद हाईस्कूल और कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.