खबर संसार, पंजाब : पंजाब चुनाव को लेकर कैप्टन Amarinder Singh का बड़ा एलान, विस चुनाव 2022 के चलते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पंजाब की 117 सीटों पर विस चुनाव नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए चाहे गठबंधन का सहारा भी लेना पड़े तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। कैप्टन Amarinder Singh ने कहा कि हम भाजपा के साथ सीटों का बंटवारा करेंगे… मैंने यह नहीं कहा है कि हम भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे।
आज बुधवार को प्रसे काॅन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इसकी पुष्टि की और जल्दी खुद की रानीतिक पार्टी की शुरूआत करेंगे। हालांकि अभी उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम का खुलासा नही किया है। कैप्टन Amarinder Singh ने कहा कि इसके लिए हमने चुनाव आयोग से चुनाव चिह्न और नाम के लिए अनुरोध किया है। मंजूरी मिलते ही जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढें- इस दीवाली पर खाइए immunity booster मिठाई
नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लडूंगा चुनाव
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जहां तक तक नवजोत सिंह सिद्धू की बात की जाए तो, वह जिस सीट से भी चुनाव लड़ेंगे मैं भी उसी सीट से चुनाव लडूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh ने कहा कि सीआरपीएफ और बीएसएफ को राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस को मदद करनी होगी। राज्य में ड्रोन से हथियार और ड्रग्स गिराए जा रहे हैं। विस्फोटक सामग्री भी पंजाब में रखी जा रही है, जो पड़ोसी देश लगातार भेज रहा है। मुझे पता है कि क्या कुछ हो रहा है। हमें इस गुप्त युद्ध से सावधान रहना होगा। हमें ऐसे नेताओं से सतर्क रहने की जरूरत है और हमे पंजाब की रक्षा करनी है।
कैप्टन Amarinder Singh ने गिनाई अपनी उपलब्धियां
प्रेस कांफ्रेस के दौरान कैप्टन Amarinder Singh ने कहा कि जो मैने घोषणा पत्र में वादे किये थे 92 फीसदी वादे बीते अपने साढे चार वर्षों में पूरे कर दिये हैं। केवल 10 वादे पूरे नहीं किए जा सके क्योंकि वे वैट से संबंधित थे। 18 सूत्री कार्यक्रम जो मुझे सौंपा गया था वह दिया गया था वह लगभग मैंने पूरा करने की कोशिश की है। सड़कों के निर्माण कार्य पर भी अपने कार्यकाल में मैने 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
