खबर संसार, नई दिल्ली: इस दीवाली पर खाइए immunity booster मिठाई, इम्यूनिटी बूस्टर यानि कि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना। जब से कोरोना काल आया है तब से बहुत से लोग काफी संवेदनशील हो गए है। बाहर के खानपान से बच रहे हैं। तो ऐसे में दीपावली भी नजदीक आ चुकी है। त्योहार के इस मौसम में मिठाई की दुकानों पर ब्रांडेड स्वीट्स के साथ immunity booster मिठाइयों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी मांग भी तेजी से बढ़ी है।
लोग बाहर की मिठाई से बना रहे हैं दूरी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग बजारों से मिठाइयां खरीदने के लिए दूरी बना रहे हैं, ऐसे में अब दीपावली जैसे पर्व पर बाजार के पकवान खरीदने के लिए अब ग्राहकों ने कारोबारियों के सामने इम्यूनिटी बूस्टर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले घटकों को मांग रख दी है। जिससे लोगों की मिठाई खाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सके।
ये भी पढे- Sunny लियोनी ने इंस्टा पर शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, फैन्स बोले आग लगा दी
जानिए क्या है immunity booster मिठाई
- कोरोना वायरस और सेहत को ध्यान में रखते हुए इन दिनों कई मिठाई की दुकानों में immunity booster मिठाई बनाई जा रही है। आपको बताते चलें कि ये मिठाइयां हल्दी, इलायची, नारियल, गिलोई, गोंद के साथ कई प्रकार के मसालों और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिठाइयों को तैयार किया जा रहा है। जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं।
- इन दिनों मिठाइयों में immunity booster रूप में कई मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। काजू कतली और लड्डू समेत तमाम मिठाइयों में तरह-तरह की इम्यूनिटी बूस्टर सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही कारण है कि मिठाइयों में ग्राहक लड्डू की सबसे ज्यादा मांग कर रहे हैं।
- इम्यूनिटी बूस्टर को ध्यान में रखते हुए लोग अब आटा लड्डू, बेसन लड्डू, पंजीरी लड्डू, गोंद लड्डू, ड्राई फ्रूट्स लड्डू, खरीद रहे हैं, क्योंकि इनमें इम्यूनिटी बूस्टर सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन मिठाइयों में सोंठ, तुलसी, अजवाइन, इलायची, काली मिर्च, अदरख, कलोंजी, अश्वगंधा, देसी घी, केसर आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है।
