खबर संसार, भोपाल : Captain वरुण सिंह पंच तत्व में विलीन, मुख्यमंत्री ने अंतिम विदाई, कून्नूर हेलीकाॅप्टर हादसे के शिकार हुए एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार बैरागढ़ के विश्रामघाट में किया गया। जहां खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने Captain वरुण सिंह को अंतिम विदाई दी। तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद उनकी चिता को छोटे भाई तनुज सिंह और बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
ये भी पढें- 12 वर्ष से अधिक उम्र को बच्चों को लगेगा Jaikov-D का टीका
जब फफक-फफक कर रो पड़े Captain के भाई
Captain वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह और बेटे की आंखों में भी आंसू थे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कैप्टन को सैल्यूट किया। कैप्टन के बेटे के कंधे पर हाथ रख ढांढस बंधाया। तो वहीं Captain के भाई तनुज चिता के सामने ही बैठ गए और फफक-फफक कर रो पड़े।
सैन्य सम्मान केस साथ Captain को अंतिम विदाई
यहां बताते चलें कि कुन्नूर हादसे में घायल वरुण सिंह ही एक ऐसे व्यक्ति थे जो अकेले जीवित बचे थे, लेकिन नियति का कुछ और ही मंजूरी था, एक सप्ताह के भीतर ही वह भी अपनी जिंदगी की जंग हार गए। उनका शरीर 95 फीसदी तक झुलस गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ बैरागढ़ विश्रामघाट ले जाया गया। इस दौरान शहर के लोग कैप्टन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह रास्ते भर लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। कैप्टन वरुण सिंह ने 2004 में एयर फोर्स ज्वाइन की थी। वरुण सिंह ने बीते साल लड़ाकू विमान तेजस को बचाने में सफलता पाई थी। जिसके बाद उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
