खबर संसार, नई लखनऊ: 12 वर्ष से अधिक उम्र को बच्चों को लगेगा Jaikov-D का टीका, पूरे विश्व में फैल रहे कोविड-19 के कोरोना वायरस ‘ओमिक्रोन’ को देखते हुए अब केन्द्र सरकार 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को भी कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारी में है। ये टीका सबसे पहले जो बच्चे पहले से बीमार हैं या दिव्यांग हैं, उनको टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 12 से 18 वर्ष के बच्चों को Jaikov-D टीका लगाने की मंजूरी दे दी है।
ये भी पढें- UIDAI- अब नवजात शिशु का अस्पताल से ही बनेगा आधार कार्ड
Jaikov-D टीका की मिली मंजूरी
देश में तीसरी लहर का खतरा बढ़ रहा है जिसके चलते योगी सरकार ने दी जायकोव-डी टीका की मंजूरी दे दी है। ये टीका प्रदेश के गोरखपुर समेत 11 जिलों में लगाया जाएगा। इन दिनों महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। प्रदेश में लेकर 18 वर्ष से कम आयु के करीब 19 लाख से अधिक बच्चे व किशोर हैं। सबसे ज्यादा खतरा दो साल से लेकर 18 साल से कम आयु के उन किशोर व बच्चों को है, जो घर से बाहर खेलते हैं। प्रदेश सरकार टीका खरीद रही है। इस टीके को लगाने में दर्द नहीं होगा। इसे लगाने को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।
हर बच्चे को लगेंगे जायकोव-डी के तीन डोज
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ‘ओमिक्रोन’ के खतरे को देखते हुए हर 12 से अधिक उम्र के बच्चे को तीन लगाने होंगे। हाल ही में जायडस और कैडिला द्वारा बनाए गए कोरोना से बचाव के इंजेक्शन Jaikov-D को मंजूरी दी है। यह टीका 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लगाया जा सकता है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार टीका खरीद रही है। इस टीके को लगाने में दर्द नहीं होगा। इसे लगाने को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। एक कार्यशाला शासन की तरफ से हुई थी, जिसमें वयस्कों को जायकोव-डी लगाने की ट्रेनिंग मिली। टीके से पहले उसे लगाने की गाइडलाइन आ जाएगी।
