HomeTech & Autoसावधान 15 साल पुराने वाहन मालिक करा ले फिटनेस,नवीनकरण

सावधान 15 साल पुराने वाहन मालिक करा ले फिटनेस,नवीनकरण

खबर संसार हल्द्वानी।सावधान 15 साल पुराने वाहन मालिक करा ले अपने 15 साल पुराने वाहन का  फिटनेस करा प्रमाणपत्र, साथ ही नवीनकरण। वरना देना होगा जुर्माना। जी हा मोटरसाइकिल के लिए 300 रुपए प्रति माह और कार के लिए 500 प्रति माह।हल्द्वानी की सड़को पर दौड़ रहे बिना फिटनेस ,बिना नवीनीकरण हजारों पुराने वाहन! जी हा इनकी की संख्या हजारों में है। करीब 24000के आसपास।

सावधान 15 साल पुराने वाहन मालिक करा ले फिटनेस,नवीनकरण

आरटीओ संदीप सैनी के अनुसार 15 साल पुराने निजी वाहन जिनकी मियाद यानि 15 साल पूरी हो चुकी है। ऐसे वाहन मालिकों को अपने निजी वाहन का फिटनेस और नवीनीकरण कराना जरूरी है। सिर्फ 154 ने फिटनेस और 129 ने अपने वाहन का नवीनीकरण कराया है। जबकि इनकी संख्या 23370 है। जिसमे 15 साल पुरानी कार की संख्या 7730 और 15640 मोटरसाइकिल है। जिनका फिटनेस और नवीनीकरण होना जरूरी है। अगर इनके मालिक इन वाहन को सड़को पर दौड़ा रहे।

बताते चले कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को छोड़कर (जहां पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को क्रमश: 15 और 10 साल के बाद अपंजीकृत माना जाता है) पूरे भारत में 1अप्रैल से 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र का नवीनीकरण क्रमशः आठ गुना अधिक होगा।1 अप्रैल से, सभी 15 वर्षीय कारों के पंजीकरण को नवीनीकृत करने के लिए ₹5,000 का खर्च आएगा, जबकि वर्तमान दर ₹600 है। दुपहिया वाहनों के लिए शुल्क ₹300 के बजाय ₹1,000 होगा। आयातित कारों के लिए, लागत ₹15,000 के बजाय ₹40,000 होगी।

अगर कोई बहन जिसका फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं है या फिर जिन की वैधता समाप्त हो चुकी है चेकिंग करने पर पकड़े जाते हैं तो उन्हें एमबी एक्ट 207 के तहत सीट किया जा सकता है इसके अलावा वाहन चालक पर ₹5000 का जुर्माना भी डाला जा सकता है निजी वाहनों के नवीनीकरण में देनी होने पर बाइक के लिए ₹300 और कार के लिए ₹500 प्रति माह का जुर्माना तय है जबकि व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस न कराने पर ₹50 दिन के जुर्माने का प्रावधान है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.