खबर संसार हल्द्वानी।आनंदा एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाया। जी हा 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय आनंदा एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ आजादी का यह पर्व मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट, समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को अपनी सलामी प्रस्तुत की और देशभक्ति गीत वा व नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया।
आनंदा एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ आजादी का यह पर्व मनाया
प्रधानमंत्री द्वारा देश को किए गए आह्वान के फलस्वरूप विद्यालय निदेशक दीक्षा बिष्ट के निर्देशन में विद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वर मंदिर के सामने से गुजरती हुई,रणवीर गार्डन के मार्ग से विद्यालय पहुंचकर पूर्ण हुई।
इसी श्रृंखला में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। वरिष्ठ वर्ग के छात्र हिमांशु और सूरज ने देश के वीर सपूतों के सम्मान में स्वरचित कविता प्रस्तुत कर उनके शौर्य और साहस को नमन किया तथा छात्राओं के सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। साक्षी मनि के ओजपूर्ण गीत और प्रणव भट्ट ने अपने जोशीले भाषण द्वारा माहौल को जोश से भर दिया। रिद्धि शर्मा ने एकल नृत्य की मनोहर प्रस्तुति देकर भारत माता को नमन किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करते हुए उनसे राष्ट्रनिर्माण में अपना सहयोग देने का आह्वान किया।
समस्त कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रधानाचार्या माया बिष्ट द्वारा तैयार की गई। प्राक्षी ओझा, दीपा पांडे, दीपक नगदली, तनुजा शर्मा, मीनू मेर तथा अन्य शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा व समस्त कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया। मंच सज्जा नीलम शर्मा द्वारा की गई।



