खटीमा, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने निजी निवास स्थान तराई नगला पर कार्यकर्ताओं व आम जनता (public) से मिलके उनकी समस्याओं को सुना व कई समस्याओं का निस्तारण किया। इसके उपरान्त बूथ संख्या 99 के अध्यक्ष बलवन्त सिंह खाती खटीमा के निवास स्थान पर बूथ सत्यापन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर दीप प्रज्जवलित किया।
इस दौरान उन्होने बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ गयी है सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो बूथ कार्यकर्ताओं के घर जाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करती है।
उन्होने कहा कि सरकार लागातार विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य कर रही है आगे भी अनेक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा उन्होने कहा कि सरकार द्वारा जो भी शिलान्यास व लोकार्पण किये जा रहे है उन पर कार्य निरन्त्र जारी है। (public)
राज्य आन्दोलनकारियों को नमन किया
इसके उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलन कारियों को नमन करते हुए पुष्प चक्र अर्पित किया व शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर आपके साथ है। उन्होने कहा कि इस सहादत को कभी नही भुलाया जा सकता, वो दिन आज भी याद है जब अनेक वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया उनको कोटि-कोटि नमन करता हुँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारी जिन्हें 3100 रूपए पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों, पत्नी/पति को भी 3100 रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ठोस पैरवी करेगी।
उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। राजकीय अस्पतालों की तरह ही मेडिकल कालेजों में भी राज्य आंदोलनकारियों का निशुल्क ईलाज सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की अन्य मांगों पर भी निश्चित रूप से विचार किया जाएगा। (public)
चकरपुर बनखण्डी महादेव मन्दिर पहुंचकर जलाभिषेक किया
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग होते हुए चकरपुर बनखण्डी महादेव मन्दिर पहुंचकर जलाभिषेक किया व प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। तदोपरान्त कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला व पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत सरकार के रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री सांसद अजय भट्ट ने भी शिरकत की। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मै आप सबके सहयोग से अवश्य पूर्ण करूंगा।
प्रधानमंत्री एक कर्मयोगी- सीएम
कहा कि मा0 प्रधानमंत्री एक विराट व्यक्तित्व के स्वरूप है जिन्होने देशवासियों के लिए अनेक योजनाऐं दी है। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री एक कर्मयोगी है व भीतर से बहुत ही भावुक है और उत्तराखण्ड से उनको अत्यधिक लगाव है उन्होने कहा कि खटीमा से पीलिभीत नेश्नल हाईवे का कार्य शीघ्र किया जायेगा, बनखण्डी मन्दिर के परिसर, भारामल मन्दिर का सौन्दर्यीकरण, नौगांव में गोरखनाथ मन्दिर में गुरू गोरखनाथ द्वार का निर्माण, रिंगरोड का निर्माण शीघ्र किया जायेगा। (public)
इसे भी पढ़े-स्विगी के delivery boy ने ऑर्डर देने में देरी पर मालिक को मारी गोली, मौत
उन्होने कहा कि खटीमा में सैनिको के सुविधा हेतु कैन्टीन के निर्माण हेतु मा0 सांसद अजय भट्ट जी के द्वारा 10 लाख रूपये प्रदान किये गये है तथा आगे का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है, सरकार की मंशा है कि आगामी दिपावली पर्व से पहले सैनिक भाईयों के लिए कैन्टीन का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि सरकारी प्रशासनिक अधिकारी जिस प्रकार दिन रात कार्य कर रहे है वह सराहनीय कार्य है। उन्होने कहा कि मैं पार्टी का सिपाही हुँ, जो दायित्व मुझे दिया गया है उसे पूर्ण करने हेतु तन-मन-धन से प्रयास करूंगा व आगामी दस वर्षों में उत्तराखण्ड को आर्दश राज्य के रूप में विकसित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 सितम्बर से सड़कों को गड्डामुक्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निरन्तर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु महिलाओं को स्वंय सहायता समूह से जोड़ने कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि वन चेतना मैदान में स्टेडियम का निर्माण शीघ्र किया जायेगा।







