HomeNationalस्विगी के delivery boy ने ऑर्डर देने में देरी पर मालिक को...

स्विगी के delivery boy ने ऑर्डर देने में देरी पर मालिक को मारी गोली, मौत

ग्रेटर नोएडा, खबर संसार। स्विगी के डिलीवरी बॉय (delivery boy) ने आर्डर में हुई देरी की वजह से मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र की मित्रा सोसाइटी में की है।

पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की मित्रा सोसाइटी में दादरी निवासी 38 साल के सुनील झमझम नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। मंगलवार रात लगभग सवा 12 बजे उनके ढाबे में काम करने वाले नौकर नारायण और स्विगी के डिलीवरी बॉय (delivery boy) के बीच विवाद हो गया।

नशे मे था डिलीवरी ब्‍वाय

चश्मदीद के अनुसार, मंगलवार रात स्विगी का डिलीवरी बॉय (delivery boy) चिकन बिरयानी और पूड़ी सब्जी का ऑर्डर लेने आया था। चिकन बिरयानी का ऑर्डर तो उसे मिल गया लेकिन नारायण ने उसे पूड़ी सब्जी के ऑर्डर में कुछ समय लगने की बात बताई। इसपर नशे में धुत डिलीवरी बॉय ने नौकर के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

विवाद खत्म करने के लिए रेस्टोरेंट संचालक सुनील मौके पर आ गए। आरोप है कि एक साथी की मदद से डिलीवरी बॉय (delivery boy) ने सुनील के सिर में गोली मार दी। इससे सुनील मौके पर ही गिर पड़े। गोली लगने की जानकारी मिलते ही नौकर नारायण ने अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े- हाय महंगाई : फिर बढ़ गए 15 में ही LPG गैस के दाम

इस मामले पर ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि ऑर्डर देने में हुई देरी की वजह से डिलीवरी बॉय ने रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.