HomeLife Styleसीएम ने बेटे की शादी सादगी के साथ कर पेश की मिशाल!

सीएम ने बेटे की शादी सादगी के साथ कर पेश की मिशाल!

खबर संसार मोहाली। सीएम ने बेटे की शादी सादगी के साथ कर पेश की मिशाल! जी हा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पुत्र नवजीत सिंह की शादी कल रविवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में सादगी से की।

उन्होंने मौजूदा राजनीतिक तड़क-भड़क को छोड़कर अपने बेटे की शादी का समारोह न किसी मैरिज पैलेस में आयोजित किया और न ही किसी फाइव स्टार होटल में। बल्कि शादी का समारोह मोहाली के गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब में करके राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।अधिकांश रूप में देखने को मिलता है की बड़े राजनेता अपने बच्चों की शादी को लेकर बड़े-बड़े आयोजन करते दिखाई नजर आते हैं, वहीं वीआईपी शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बेटे की शादी एक समारोह साधारण तरीके से किया है।

शादी के समारोह में सब कुछ इतना साधारण था कि ऊंचे से ऊंचे पर्दों पर बैठने वाले नेता और अफसर गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब में एक लाइन में बैठकर लंगर खाते नजर आए। ये एक ऐसी शादी रही,शादी में न मैरिज पैलेस की व्यवस्था और न फाइव स्टार होटलों जैसा खाना। बिल्कुल सादगी भरा भोजन पंगत में कराया गया । जिसमें न तो कोई मैरिज पैलेस बुक किया गया न ही किसी जगमग सजे फाइव स्टार होटल में यह समारोह आयोजित किया गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के सख्त पहरे के बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह का विवाह डेराबस्सी के गांव अमलाला के रहने वाले केंद्रीय विद्यालय पटियाला में एक अध्यापक की बेटी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एवं एमबीए की विद्यार्थी सिमरनधीर कौर के साथ फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब में बिल्कुल साधारण तरीके से हुआ। सुबह 10 बजे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ स्थित अपने घर से निजी कार में शादी के बंधन में बंधने वाले अपने बड़े बेटे नवजीत सिंह को साथ बैठाया और खुद कार चलाते हुए फेज-3बी 1 स्थित गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब में पहुंचे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.