spot_img
spot_img
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द एवं बैरक का शिलान्यास और हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड द्वारा #CSR मद से उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक को फ्लैग ऑफ किया।

श्री धामी ने कहा कि आज शिलान्यास के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा लंबे समय से की जा रही एक मांग पूरी हुई है। राज्य सरकार का यह संकल्प है कि किसी भी कार्य योजना का शिलान्यास यदि हमारी सरकार में हुआ है तो उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में होगा।

इसे भी पढ़ें: बियर पीने से शरीर को नुकसान नहीं फायदा होता है, जाने बियर पीने से होने वाले लाभ

उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होते ही पुलिस जवानों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था व पुलिस विभाग से कहा कि नवीन आधुनिक भवन समस्त आधारभूत सुविधाओं से युक्त होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि #Covid19 के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। वर्तमान में चल रही #CharDhamYatra में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है।

पुलिस पूर्ण रूप से अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट बनाने की ओर अग्रसर है। हम पुलिस को ज्यादा सख्त एवं संवेदनशील होने के साथ ही तकनीक युक्त, सचल, सतर्क, जवाबदेह, विश्वसनीय एवं प्रतिक्रियाशील दक्ष बनाना चाहते हैं।

उत्तराखंड मित्र पुलिस सरकार कंधे से कंधा मिलाकर प्रशासन के साथ खड़ी

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा की उत्तराखंड मित्र पुलिस निरंतर आगे बढ़े इसके लिए सरकार कंधे से कंधा मिलाकर पुलिस प्रशासन के साथ खड़ी है उन्होंने कहा जनता एवं पुलिस अधिकारियों के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा पुलिस का व्यवहार ही समाज में सरकार के व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान सरल, मिलनसार एवं मित्रता का भाव अपनाने की बात कही।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के प्रशासनिक भवन को उत्तराखंड शैली में विकसित किया जाएगा उन्होंने कहा पौड़ी चमोली एवं पिथौरागढ़ मैं भी जवानों की सुविधा अनुसार भवनों को अपग्रेड करने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने हेतु हम सरकार से समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान विधायक विनोद चमोली, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.