HomePoliticalदिल्ली के हीट प्लान पर कांग्रेस का वार, सिंधिया के ‘प्याज नुस्खे’...

दिल्ली के हीट प्लान पर कांग्रेस का वार, सिंधिया के ‘प्याज नुस्खे’ पर तंज

दिल्ली सरकार के हीट एक्शन प्लान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘गर्मी से जंग, दिल्ली सरकार के संग’ अभियान पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने बयान को याद दिलाया।

जयराम रमेश ने X पर किया तंज

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ती गर्मी और लू से निपटने के लिए हीट एक्शन प्लान लॉन्च किया है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि मोदी सरकार के एक मंत्री पहले ही ‘गर्मी का इलाज, जेब में प्याज रखो’ योजना की शुरुआत कर चुके हैं।

कांग्रेस नेता का यह बयान सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस वायरल बयान पर आधारित था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जेब में प्याज रखने से तेज गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

सिंधिया का प्याज वाला बयान फिर चर्चा में

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के गुना में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि आजकल हर व्यक्ति अपनी जेब में मोबाइल फोन रखता है, लेकिन वह खुद प्याज रखते हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में यह शरीर को राहत देने का काम करता है।

अपने दावे को साबित करने के लिए सिंधिया ने सभा के दौरान जेब से प्याज निकालकर भी दिखाया था। उनके इस अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए थे।

‘51 डिग्री तापमान में भी असर नहीं’

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि वह कार में एसी का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ जेब में प्याज रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई व्यक्ति अपनी जेब में प्याज रखे तो 51 डिग्री तक की गर्मी में भी उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

सोशल मीडिया पर तेज हुई राजनीतिक बहस

सिंधिया के पुराने बयान को लेकर कांग्रेस के तंज के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा समर्थक इसे पारंपरिक घरेलू उपाय बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे गंभीर मुद्दों पर हल्की राजनीति करार दे रहा है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.