HomeUncategorizedफ‍िर बढ़ने लगे corona के केस, 24 घंटे में 948 नए केस...

फ‍िर बढ़ने लगे corona के केस, 24 घंटे में 948 नए केस दर्ज

नई दिल्ली, खबर संसार। भारत में corona वायरस का केस फि‍र तेजी से बढ़ रहे है। अभी हालियां मामला देश की राजधानी नई दिल्‍ली का है जहां एक ही स्‍कूल में टीचर और छात्र दोनों कोराेना पॉजिटव पाए गए थे।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 948 नए केस दर्ज किए गए है। जो की कल के मुकाबले 5.7 फीसदी कम हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 810 लोग कोरोना वायरस से सही हुए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर के 11,191 रह गए हैं।

इसे भी पढ़े-इंग्लैंड टेस्ट टीम की जो रूट ने छोड़ी कप्तानी, भावुक होकर कही यह बात

24 घंटे में 6 की हुई मौौत

अब तक देश में corona के कुल 43,039, 972 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। देश में सक्रिय मामले कुल मामलों का महज 0.03 फीसदी ही बचे हैं। ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्‍या बढ़कर के 4,25,07,038 हो गई है। रिकवरी रेट 98।76 फीसदी चल रही है।  83.11 करोड़ कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में 3,67,213 परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में  6,66,660 वैक्सीनेशन लगाई गई है। कुल 1,86,30,62,546 वैक्सीनेशन लोगों को लगाई जा चुकी है।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में corona के 325 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोई मौत नहीं हुई है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 2.39 पहुंच गई है। दिल्ली में बीते 40 दिनों के बाद ये सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए DDMA की बैठक बुलाई गई है। जो कि 20 अप्रैल को होनी है।

वहीं, दिल्ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया गुरुवार को कहा था कि दिल्‍ली के ओवरऑल corona के मामलों में बढ़ोत्‍तरी हुई है लेकिन फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। ये पता लगना बाकी है कि ये पुराना ही वेरियंट है या नया। ये जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा। किसी भी स्कूल में एक भी केस आता है तो हम इस पर नजर रखते हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.