नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आईपील (IPL) के शुरु होते ही कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। बताते चले कि आईपीएल को एक बार फिर से इस महीने की 19 तारीख को यूएई में शुरू किया गया। लेकिन तीन ही दिन के बाद एक बार फिर से आईपीएल में कोरोना का एक मामला सामने आ गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन आईपीएल (IPL) के फिर से शुरू होने के बाद पहले खिलाड़ी हैं जो कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। खतरे की बात ये है कि सनराइजर्स को आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भिड़ना है, लेकिन आईपीएल में कोरोना की एंट्री से टूर्नामेंट पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है।
कई सदस्य हुए क्वारंटाइन
टी नटराजन के कोरोना से संक्रमित होने के बाद कई और खिलाड़ी और स्टॉफ सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है। जिन सदस्यों को आइसोलेट किया गया है उनमें विजय शंकर, टीम मैनेजर विजय कुमार, फीजियो श्याम सुंदर, डॉक्टर अंजना वन्नन, मैनेजर तुषार खेडकर, नेट गेंदबाज पीए गणेशन शामिल हैं। हालांकि इससे आज के मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा और मैच निर्धारित समय पर खेला जाएगा। लेकिन आईपीएल (IPL) में फिर से कोरोना की एंट्री एक बुरी खबर है।
इसे भी पढ़े-Ankita Lokhande ने विकी जैन को किया किस फोटो हुआ वायरल
मई में रोका गया था आईपीएल
बता दें कि आईपीएल (IPL) को इस बार दो सालों के बाद एक बार फिर से भारत में शुरू किया गया था। लेकिन तभी आईपीएल के बायो-बबल में लगातार खिलाड़ी और स्टॉफ सदस्य कोरोना वायरस के चपेट में आने लगे, जिसके बाद आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा। ये टूर्नामेंट 4 मई को रोका गया। अब आईपीएल को एक बार फिर से 19 तारीख से यूएई में शुरू किया गया था, लेकिन एक बार फिर कोरोना ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है।
