HomeSportक्रिकेट संदीप लामिछाने पर लगा नाबालिग से रेप का आरोप, जांच में...

क्रिकेट संदीप लामिछाने पर लगा नाबालिग से रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने पर रेप का आरोप लगा है। काठमांडू पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि संदीप लामिछाने पर 17 साल की नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। बता दें, संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रह चुके हैं। मौजूद समय में वह वेस्टइंडीज में खेले जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लिए रवाना हो चुके हैं।

नाबालिग लड़की के मुताबिक 21 अगस्त को संदीप ने काठमांडू के एक होटल में उनके साथ बलात्कार किया। बता दें, शानदार स्पिनर 22 अगस्त को पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए केन्या क लिए रवाना हुए थे। नेपाल ने उस सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया।

नेपाल की पुलिस कर रही है जांच

नेपाल के स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने के खिलाफ नेपाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, अब देखना होगा कि क्रिकेटर के खिलाफ क्रिकेट संघ कार्यवाही करता है या नहीं।

इस घटना की जांच के लिए संदीप को सीपीएल के बीच में भी बुलाया जा सकता है। इस घटना को लेकर अभी तक संदीप का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

काठमांडू जिला पुलिस रेंज के प्रमुख भरत बहादुर बोहोरा ने कहा कि शहर के गौशाला में पुलिस सर्कल ने बुधवार को शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा, ”पुलिस ऐसी गंभीर घटनाओं के प्रति संवेदनशील है। काठमांडू घाटी पुलिस कार्यालय के प्रमुख रवींद्र प्रसाद धनुक ने कहा कि हमने मेडिकल टेस्ट के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

22 साल के लामिछाने 2018 और 2019 सीजन में आईपीएल में खेले थे। उन्होंने 9 आईपीएल मैचों में 13 विकेट लिए हैं। T20I क्रिकेट में लामिछाने ने नेपाल के लिए 44 मैचों में 85 विकेट चटकाए हैं।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.