खबर संसार हल्द्वानी ।क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल की द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर हल्द्वानी ब्लॉक के गौलापार ग्राम सुंदरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज दौलतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नीरज रैकवार व राजकीय इंटर कॉलेज दौलतपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह चौधरी अभिभावक संघ के अध्यक्ष लाल सिंह द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में ग्राम सभा के महिलाओं बच्चों युवाओं के अलावा जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक के गौलापार ग्राम सुंदरपुर के दौलतपुर राजकीय इंटर कॉलेज में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों को लेकर जैसे कोविड-19 , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जन धन योजना, एक भारत श्रेष्ठ भारत, टोक्यो ओलंपिक गेम्स, स्वच्छ भारत को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु लोक नृत्य , गीत प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को कार्यक्रम प्रभारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l कार्यक्रम में में गौलापार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह रैकवार क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन कंडवाल सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह सदस्य आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l



