नई दिल्ली, खबर संसार। बर्मिंघम में चल रहे कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में आज छठा दिन है और इस दिन भारत कई इवेंट्स में हिस्सा ले रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला जारी है। वहीं, भारत को 14वां मेडल लवप्रीत सिंह ने जिताया है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
अब तक भारत ने 14 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के छठे दिन भारत के पदकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई खिलाड़ियों के पास आज भारत को पदक दिलाने का मौका है।
कॉमनवेल्थ गेम्स के अपडेट
- वेटलिफ्टिंग में मेंस 109kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल भारत के लवप्रीत सिंह ने जीता, जिन्होंने स्नैच में 163kg और क्लीन एंड जर्क में 192kg वजन उठाया। इस तरह वे 355kg के साथ तीसरे पायदान पर रहे।
- 109kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल कैमेरून के जूनियर पेरिकलेक्स नगाद्जा नयाबेयेयू ने जीता। उन्होंने 361kg वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने 160kg और क्लीन एंड जर्क में 205kg वजन उठाया।
- तो वहीं, दूसरे नंबर पर समोआ के जैक हिटिला ओपेलोग रहे, जिन्होंने स्नैच में 164kg और क्लीन एंड जर्क में 194kg वजन उठाया। इस तरह वे 358kg वजन उठान में सफल रहे और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
- लवप्रीत सिंह ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले अटेम्प्ट में 185किलो, दूसरे अटेम्प्ट में 189 किलो और तीसरे अटेम्प्ट में 192 किलो वजन उठाया। इस तरह वे 355 किलो वजन उठाने में कामयाब रहे। वे इस समय ब्रॉन्ज मेडल की रेस में हैं।
- मेंस 109kg कैटेगरी वेटलिफ्टिंग के फाइनल में भारत के लवप्रीत सिंह ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 157 किलो, दूसरे प्रयास में 161kg और तीसरे अटेम्प्ट में 163 किलो वजन उठाया था। स्नैच के बाद वे रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर थे।
- भारत की महिला हॉकी टीम का मुकाबला कनाडा के खिलाफ जारी है, जहां टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए






